फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 दिसंबर से होंगी श्रीदेव सुमन विवि की मुख्य परीक्षाएं, सीसीटीवी से लैस होंगे सभी परीक्षा केंद्र 

Fri, 30 Nov 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने सत्र 2018-19 के सेमेस्टर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विवि से संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं 26 दिसंबर से शुरू होगी, जो 25 जनवरी तक चलेगी। जिन कॉलेजों के परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध नहीं है, ऐसे कॉलेजों को विवि परीक्षा केंद्र नहीं बनाएगा। नकल विहीन परीक्षा के लिए विवि चेकिंग दलों की संख्या बढ़ाएगा। प्रत्येक दल में एक शिक्षिका भी शामिल रहेंगी।

विज्ञापन


विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में बृहस्पतिवार को कुलपति डा. यूएस रावत की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में मुख्य परीक्षा से पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजकीय महाविद्यालयों और स्ववित्त पोषित कॉलेजों के प्राचार्य एवं निदेशक शामिल हुए।

कुलपति ने कहा कि पूर्व में जिन प्राइवेट कॉलेजों में नकल कराने की शिकायतें मिली है, इस बार उनका परीक्षा केंद्र बदला जाएगा। प्रत्येक महाविद्यालय और स्ववित्त पोषित कॉलेज को परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। परीक्षा समय की रिकार्डिंग विवि को भेजनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने कहा कि अधिकांश निजी कॉलेज परीक्षा के दिनों में सीसीटीवी खराब होने का बहाना बनाते हैं, जो उचित नहीं है। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उड़नदस्ता टीम के अलावा विवि के अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

कुलपति डा. रावत ने कॉलेजों की ओर से विवि को अपनी वार्षिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर विवि उन्हें वेबसाइट और स्मारिका में भी प्रकाशित करेगा। वरिष्ठ वित्त अधिकारी स्मृति खंडूड़ी ने कहा कि बिना पैन नंबर और आधार नंबर के किसी भी शिक्षक और कर्मचारी के बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा।

एनएनएस इकाई के लिए निजी कॉलेज विवि को आवेदन भेजें ताकि प्रस्ताव शासन को भेजा जा सके। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डा. दिनेश चंद्रा, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीएल आर्य, डा. पीके सिंह, डा.सुशील उपाध्याय, डा. मुकेश गुप्ता, डा. राम भरोसे, डा. आरआर द्विवेदी, प्रो. जीएस रजवार, डा. केएन बरमोला उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें