कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने कहा कि अधिकांश निजी कॉलेज परीक्षा के दिनों में सीसीटीवी खराब होने का बहाना बनाते हैं, जो उचित नहीं है। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उड़नदस्ता टीम के अलावा विवि के अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
कुलपति डा. रावत ने कॉलेजों की ओर से विवि को अपनी वार्षिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर विवि उन्हें वेबसाइट और स्मारिका में भी प्रकाशित करेगा। वरिष्ठ वित्त अधिकारी स्मृति खंडूड़ी ने कहा कि बिना पैन नंबर और आधार नंबर के किसी भी शिक्षक और कर्मचारी के बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा।
एनएनएस इकाई के लिए निजी कॉलेज विवि को आवेदन भेजें ताकि प्रस्ताव शासन को भेजा जा सके। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डा. दिनेश चंद्रा, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीएल आर्य, डा. पीके सिंह, डा.सुशील उपाध्याय, डा. मुकेश गुप्ता, डा. राम भरोसे, डा. आरआर द्विवेदी, प्रो. जीएस रजवार, डा. केएन बरमोला उपस्थित रहे।