फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ग्रुप सी' की परीक्षा देने नहीं पहुंचे छह हजार अभ्यर्थी, 20 मई की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी

Sun, 13 May 2018 09:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
exam
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को समूह ‘ग’ श्रेणी के सहायक लेखाकार व सर्वेयर के 150 रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें साढ़े पांच हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


जबकि छह हजार से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। चयन आयोग ने परीक्षा संपन्न होने के बाद दोनों पदों की आंसर-की वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र व आंसर-की से संबंधित आपत्तियां दर्ज करने के लिए 20 मई का समय दिया गया है।

चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि रविवार को देहरादून व हल्द्वानी के 13 केंद्रों पर विभिन्न विभागों में रिक्त सहायक लेखाकार पद की परीक्षा ली गई। कुल 9456 अभ्यर्थियों में से 4840 ही परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली में देहरादून में वन विभाग में सर्वेयर पद की परीक्षा आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई को होने वाली परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी

एडमिट कार्ड
इस परीक्षा में कुल 1455 अभ्यर्थियों में से 736 उपस्थित रहे। सभी सेंटरों पर लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। परीक्षा संपन्न होने के बाद आयोग ने प्रश्न पत्रों के आठ सेट की आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र व आंसर-की के मिलान करने पर कोई आपत्ति है तो वह 20 मई से पहले ऑनलाइन दर्ज कर सकता है।

20 मई को होने वाली परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी
चयन आयोग की ओर से 20 मई को सीधी भर्ती की दो लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक खेल विभाग में उप क्रीड़ा अधिकारी के 13 पदों की परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय पाली में खेल विभाग में खेल प्रशिक्षण व पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कालेज में सहायक खेल अध्यापक के 57 पदों की परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं के लिए 691 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों की संख्या कम होने से आयोग ने देहरादून में एक ही परीक्षा केंद्र बनाया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें