फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि ने प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाई

Wed, 21 Mar 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
shri dev suman university
विज्ञापन

छात्रों की मांग पर श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने विलंब शुल्क के साथ स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है।

विज्ञापन


विवि प्रशासन ने सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। 97 केंद्रों पर मुख्य परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होगी। इस वर्ष मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए विवि के पास 67 हजार 982 छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म जमा हो चुके हैं।

प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि विवि प्रशासन ने पहले 20 मार्च निर्धारित की थी। इस अवधि में दूर-दराज गांवों में निवासरत कई छात्र-छात्राएं सूचना के अभाव में परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं लगातार विवि प्रशासन पर दबाव बनाए हुए थे। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने मंगलवार को एक हजार विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि अब फार्म भरने के लिए अभ्यर्थी 23 मार्च तक आन लाइन पंजीकरण कर सकते हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। 30 मार्च तक परीक्षा केंद्रों पर फार्म जमा करना होगा।
विज्ञापन


सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमत बिष्ट ने बताया कि मुख्य परीक्षा कार्यक्रम तय कर लिया गया है। 16 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होगी। अप्रैल प्रथम सप्ताह से छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र विवि की बेवसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें