फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGRR छात्रसंघ चुनाव: राय बनाने से पहले जान लीजिए इन कैंडीडेट्स को

Wed, 24 Aug 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एसजीआरआर में छात्र संघ चुनाव - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
छात्र संघ चुनावों का समय नजदीक आने के साथ ही सभी छात्र संगठन अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। कोई किसी की कमियों के बीच से अपने लिए चुनावी भूमि तलाश रहा है तो कोई खूबियों के आधार पर वोटर छात्रों को लुभाने का प्रयास कर रहा है। एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनावों में दम आजमां रहे सभी प्रत्याशियों ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपने मुद्दे, अपनी बातें और अपने इरादे जाहिर किए।
विज्ञापन


अगर आप 30 अगस्त को एसजीआरआर कॉलेज में वोट डालने जा रहे हैं तो मताधिकार का प्रयोग करने से पहले अपने प्रत्याशी को जरूर जान लें। कौन सा प्रत्याशी आपका नेता बनने की काबिलियत रखता है इसके लिए उसके इरादे विस्तारित रूप से पढ़ें और देखें वीडियो में प्रत्याशी का इंटरव्यू।

एनएसयूआई : अपने कामों से वोट की अपील

NSUI candidate - फोटो : AmarUjala
लगातार करेंगे बेहतर काम : अभिषेक डोबरियाल, अध्यक्ष प्रत्याशी
एनएसयूआई की ओर से कॉलेज में वर्तमान अध्यक्ष विपिन भट्ट को उनके कार्यकाल में कॉलेज को नैक का ए ग्रेड मिलने का गर्व प्राप्त है। संगठन हमेशा से ही कॉलेज में बेहतर एनवायरमेंट के लिए काम करता रहा है। हमने गत वर्ष सभी छात्रों के लिए एक यूनिफॉर्म की घोषणा को कॉलेज प्रशासन से पूरा कराया है। इस बार लो वोल्टेज की समस्या दूर कराएंगे।

भेदभाव खत्म कराएंगे : यश भाटिया, उपाध्यक्ष प्रत्याशी
एनएसयूआई ने एनवायरमेंट जितना बेहतर बनाया है, इस साल उसे जारी रखने की कोशिश रहेगी। हमने यूनिफार्म से भेदभाव खत्म कराया है, अब बचा हुआ भेदभाव भी खत्म कराएंगे। कोशिश रहेगी कि सभी छात्रों की क्लासेज प्रॉपर वे में हों।

गर्ल्स के मुद्दे उठाऊंगी: आकांक्षा सैनी, सहसचिव प्रत्याशी
कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से चुनाव लड़ने वाली मैं पहली छात्रा हूं। एनएसयूआई ने हमारी सभी समस्याओं को प्रिंसिपल तक पहुंचाया और कार्रवाई भी हुई। मैं छात्राओं की समस्या को प्रमुखता से उठाकर उन्हें दूर कराऊंगी।

देखें वीडियो

एबीवीपी : छात्रों की समस्याओं को उठाने का वादा

ABVP candidate - फोटो : AmarUjala
बेसिक समस्याएं दूर करेंगे : कुलदीप पंत, अध्यक्ष प्रत्याशी
हमारी कोशिश रहेगी कॉलेज की बेसिक समस्याओं को दूर करना। पीने के पानी की समस्या के काम किया जाएगा। क्लासरूम में पंखे लगवाने, कैंटीन में पंखे लगवाने के साथ ही रिनोवेशन काम काम करवाएंगे। लाइब्रेरी में किताबों की कमी दूर कराएंगे।

लैब को बेहतर बनवाएंगे : करन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष प्रत्याशी
मैं फिजिक्स का छात्र हूं। लैब में तमाम इंस्ट्रूमेंट्स ऐसे हैं जो कि पुराने होने की वजह से खराब हो गए हैं। एबीवीपी ने पहले भी छात्रों की समस्या उठाई थी, अब भी लैब का रिनोवेशन कराएंगे।

गर्ल्स वॉशरूम ठीक कराएंगे : दीपा रावत, महासचिव प्रत्याशी
मेरी कोशिश रहेगी कि छात्राओं की समस्याओं को दूर किया जाए। मैं खुद छात्रा हूं तो जानती हूं। गर्ल्स वॉशरूम में हालत खराब है, पानी भी नहीं आता है। कैमिस्ट्री लैब में केमिकल्स की स्थित ठीक नहीं है। 

देखें वीडियो

विज्ञापन

आर्यन ग्रुप को मुद्दों से जीत की उम्मीद

बड़े भाई से आशीर्वाद लेते आर्यन प्रत्याशी विपिन भट्ट - फोटो : AmarUjala
पार्किंग में सुधार कराएंगे : विपिन भट्ट, महासचिव प्रत्याशी
छात्रों के प्यार से लगातार आर्यन संगठन कॉलेज में उभरकर आया है। हमारे वर्तमान महासचिव सूर्यकांत सती, पूर्व महासचिव व बड़े भाई नरेश भट्ट, ललित पंवार ने कॉलेज में छात्रहित में तमाम मुद्दे उठाए और समस्याएं दूर कराई। अब पार्किंग की समस्या विकराल है। इसके लिए काम करेंगे। लाइब्रेरी से छात्रों को तीन के बजाए चार बुक इश्यू कराने पर काम करेंगे।

देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें