फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की करीब 500 बीटेक सीटें घटी

Wed, 06 Jul 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
क्लास - फोटो : demopic
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में 11 जुलाई से शुरू होने जा रही बीटेक काउंसिलिंग में इस बार सीटों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन


गत वर्ष के मुकाबले इस साल करीब 500 सीटें कम होंगी। जबकि, काउंसिलिंग के लिए जेईई मेंस में 17 हजार छात्र शामिल हुए थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस साल बीटेक में दाखिलों की स्थिति कैसी रहने वाली है।
विज्ञापन


गत वर्ष प्रदेश के बीटेक कॉलेजों की 11548 सीटों के लिए तकनीकी विवि ने काउंसिलिंग कराई थी। इस साल इनकी संख्या घटकर 11064 पर आ गई है। 31 कॉलेजों की इन सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जुलाई से शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसिलिंग में घर बैठे भी अपनी च्वाइस भर सकते हैं।
विज्ञापन


यह है काउंसिलिंग शिड्यूल
प्रथम चरण का शुल्क जमा करने की तिथि : 11 से 14 जुलाई 
प्रथम चरण के लिए च्वाइस फिलिंग : 13 से 18 जुलाई 
प्रथम चरण की बीटेक सीट अलॉटमेंट : 18 जुलाई 
आवंटित सीटों पर दाखिलों की तिथि : 19 से 22 जुलाई 
दूसरे चरण का शुल्क जमा करने की तिथि : 25 से 27 जुलाई 
दूसरे चरण के लिए च्वाइस फिलिंग : 27 से 29 जुलाई 
दूसरे चरण की बीटेक सीट अलॉटमेंट : 31 जुलाई
आवंटित सीटों पर दाखिले की तिथि : 1 से 5 अगस्त 

यह है वेबसाइट : www.uktech.ac.in

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें