फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई, स्टेट बोर्ड से मुंह मोड़ रहे स्कूल

Thu, 05 Jan 2017 11:39 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cbse - फोटो : cbse
विज्ञापन
सीआईएससीई और राज्य बोर्ड के स्कूल बड़ी तेजी से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का दामन थाम रहे हैं। बीते एक साल में सीबीएसई देहरादून रीजन से 13 स्कूल अन्य बोर्ड से आकर जुड़ गए हैं। इसमें जीआरडी और इंडियन पब्लिक स्कूल जैसे नामी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


12वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिये से एनसीईआरटी पैटर्न को पूरी तरह फॉलो करने वाला सीबीएसई बोर्ड तेजी से प्रसिद्धि पा रहा है। अभिभावकों की मांग को देखते हुए तेजी से स्कूल काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) और अन्य राज्य बोर्डों से हट रहे हैं। देहरादून में एशियन स्कूल, वेल्हम ब्वॉयज जैसे नामी स्कूलों के सीआईएससीई छोड़कर सीबीएसई से जुड़ने के बाद अब कई और स्कूल तेजी से सीबीएसई की ओर से आकर्षित हो रहे हैं।

सीबीएसई देहरादून सेंटर के मुताबिक, पिछले एक साल में 13 स्कूल दूसरे बोर्ड से सीबीएसई देहरादून रीजन में शिफ्ट हो गए। 
इनमें कई स्कूल ऐसे हैं, जहां छात्र संख्या महज 150 तक रह गई थी। लेकिन शिफ्ट होते ही छात्रों की संख्या में काफी इजाफा हो गया। शिक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे सीबीएसई का पैटर्न काफी मायने रखता है। विशेषज्ञ प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि सीबीएसई चूंकि उस एनसीईआरटी पैटर्न को फॉलो करता है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं। लिहाजा छात्र-अभिभावक लगातार मांग कर रहे हैं कि स्कूल सीबीएसई से जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्कूल जुड़े सीबीएसई से
- जीआरडी वर्ल्ड स्कूल, भाऊवाला, देहरादून
- श्री राम कृष्णा एकेडमी, नेहरूग्राम, देहरादून
- गुरु नानक मिशन हाई स्कूल, विकासनगर, देहरादून
- द इंडियन पब्लिक स्कूल, राजावाला, देहरादून
- एसएमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नहटौर, बिजनौर
- बीवीपीकेयूएम विद्यालय, खुर्जा, बुलंदशहर
- ईश्वर चंद इंटर कॉलेज, दादरी, गौतमबुद्ध नगर
- एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेड़ी दादरी, ग्रेटर नोएडा
- चौ. प्रकाश चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोनी, गाजियाबाद
- श्रीमति कमला अग्रवाल जीआईसी फ्री गंज आरडी, हापुड़
- आरएसएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिम्मतपुर रोड, सिंभौली, हापुड़
- शिखर शिक्षा सदन स्कूल, मीरापुर, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें