फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला: पुलिस जांच में 50 आरोपी चिन्हित

Mon, 16 Apr 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
विज्ञापन

गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाले की पुलिस जांच में करीब 50 शिक्षक व कर्मचारी चिन्हित कर लिए गए हैं। पुलिस इन सभी के खिलाफ मजबूत तथ्य जुटाकर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी में है। सोमवार को जांच अधिकारी ने विवि पहुंचकर पूछताछ भी की। वहीं पुलिस कार्रवाई से विवि में हड़कंप मचा रहा।  

विज्ञापन


गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला जांच अंतिम चरण में है। सोमवार को जांच अधिकारी थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन पहुंच कर कुछ लोगों से इस संबंध में पूछताछ भी की। जांच अधिकारी चौहान ने बताया कि टिकटों व अन्य तथ्यों की जांच के आधार पर पुलिस ने करीब 50 से अधिक ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों चिन्हित किया है, जिनके एलटीसी टिकट गलत पाए गए हैं। इन सभी के खिलाफ और भी अन्य मजबूत तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। चौहान ने बताया कि 15 दिनों के भीतर इस मामले में गिरफ्तारियां भी संभव हैं। 

यहां बता दें कि इस संबंध में विवि के ही कर्मचारी संतोष मंमगाई ने घोटाला किए जाने के आरोप में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि मंमगाई ने किसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। करीब 2 साल की पुलिस जांच में 50 से अधिक आरोपी चिन्हित कर दिए गए हैं। वहीं पुलिस पूछताछ की कार्रवाई से विवि प्रशासनिक भवन सहित बिड़ला परिसर मे हड़कंप मचा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें