फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांशी बिष्ट ने किया यूएपीएमटी टॉप, अंकिता बनी सेकंड टॉपर

Wed, 17 Aug 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रियांशी (बाएं) और अंकिता - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
प्रदेश में बीएएमएस और बीएचएमएस की सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित हुई उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट(यूएपीएमटी) में प्रियांशी बिष्ट ने 81.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है।
विज्ञापन


दूसरा स्थान नीट सहित छह परीक्षाएं पास कर चुकी अंकिता बिष्ट ने 81 अंकों के साथ हासिल किया। तीसरे स्थान पर 80.50 प्रतिशत अंकों के साथ निहारिका बेलवाल रही।

यहां देखें परिणाम : www.uau.ac.in

परीक्षा के टॉप 20 छात्रों को किसी भी दिन विवि दक्षता परीक्षण के लिए बुला सकता है। उधर, यूएपीजीएमईई में जितेंद्र कुमार ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नाभाइयों की वजह से टॉपरों को देना पड़ सकता है परीक्षण

परीक्षा में पकड़े गए थे मुन्नाभाई - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने यूएपीएमटी और पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए यूएपीजीएमईई परीक्षा सात अगस्त को आयोजित कराई थी। परीक्षा में पकड़े गए मुन्नाभाइयों के रैकेट की वजह से परीक्षा चर्चाओं में रही थी।

विवि ने बुधवार को परिणाम जारी कर दिया। विवि के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि यूएपीएमटी के टॉप 20 पर रहने वाले अभ्यर्थियों को दक्षता परीक्षण से गुजरना पड़ सकता है।

अगर वे इसमें पास न हुए तो उनका रिजल्ट रद्द किया जा सकता है। उधर, यूएपीजीएमईई में नीरजा जैन ने प्रदेश में दूसरा और रीनी भारद्वाज ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

यूएपीएमटी के टॉप 10 छात्र
छात्र का नाम ------ रैंक
प्रियांशी बिष्ट ------ 1
अंकिता पांडे ------ 2
निहारिका बेलवाल ---- 3
मोसलिम --------- 4
विवेक सिंह दानु --- 5
मोहम्मद दानिश --- 6
दीपिका पंवार ------ 7
मो. आजम ------ 8
समृद्धि बांगर ------ 9
निर्भय रावत ------ 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें