उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2018 के लिए 17 जनवरी 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है, जिसके बाद आयोग ने संशोधित विज्ञापन जारी किया है।
आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पहले 14 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन बाद में सरकार ने इन पदों की संख्या बढ़ाकर 30(29 अनारक्षित, 01 ओबीसी) कर दी है।
लिहाजा, संशोधित विज्ञापन के तहत 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें अब आवेदन करने की जरूरत नहीं है। आवेदक का एलएलबी पास होने के साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी की जानकारी व कंप्यूटर संचालन का आधारभूत ज्ञान जरूरी है।