फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी कोचिंग से मिलेगा छुटकारा और आसान होगी एग्जाम की तैयारी, अगर जान लें इस कोर्स की खूबी

Thu, 30 Nov 2017 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी कर रहे छात्रों को महंगी कोचिंग से छुटकारा मिल सकता है और वह आसानी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है। अगर जान लें इस कोर्स की खूबी..
विज्ञापन


योजना विभाग के प्रयासों और उत्तराखंड सांइस एजूकेशन एंड रिसर्च सेंटर (यूएसईआरसी) के सहयोग से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों के लिए ई-लर्निंग कोर्स तैयार किए हैं। इन आनलाइन पाठ्य व प्रतियोगी सामग्री के जरिये वे छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं, जो महंगी कोचिंग लेने में समर्थ नहीं है। लेकिन सरकार के सहयोग से तैयार कराए इस ई लर्निंग कोर्स की छात्रों को जानकारी नहीं है।

अपर सचिव (नियोजन) डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के कुलपतियों व प्राचार्यों का पत्र लिखा है कि वे छात्रों को इन आन लाइन क्लासरूम पाठ्यक्रमों को सुलभ कराएं ताकि वे इसका लाभ ले सकें। कॉलेज व विवि के नोटिस बोर्ड पर वेबसाइट की सूचना चस्पा कर इसकी सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन


वेबसाइट पर उपलब्ध हैं क्लास रूम लेक्चर के वीडियो
पत्र में तीन वेबसाइट का उल्लेख किया है। पहली वेबसाइट यूएसईआरसी की है। इनमें वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट यूएसईआरसी डाट इन), दूसरी (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट मेंटरशिप डाट ओआरजी डाट इन) है। इन दोनों वेबसाइट में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र व प्रबंधन विषय से संबंधित व्याख्यान, टेस्ट सीरीज, के क्लास रूम वीडियो अपलोड हैं। छात्र वेबसाइट पर जाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की फ्री सामग्री

BOOKS
वेबसाइट (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट आईएक्सएएमबीईई डाट काम/उत्तराखंड) www.ixmbee.com/uttarakhand में अपलोड सामग्री का छात्र निशुल्क लाभ उठा सकते हैं।

इस वेबसाइट पर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री है। वेबसाइट पर निशुल्क पंजीकरण कराकर छात्र आनलाइन मॉक टेस्ट का लाभ ले सकते हैं। वेबसाइट में विभिन्न परीक्षाओं के लिए टेस्ट पैकेज सूचीबद्ध हैं।

संख्यात्मक योग्यता और रीजननिंग योग्यता के अध्याय और प्रैक्ट्सि टेस्ट के जरिए छात्र अपने प्रदर्शन में सुधार का आकलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें