फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग में अब अंग्रेजी नहीं करेगी परेशान, देशभर के कॉलेजों में शुरू होने जा रही नई व्यवस्था

Sun, 16 Dec 2018 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
students - फोटो : demo pic
विज्ञापन

पूरे देश में अब कक्षाएं शुरू होने से पहले इंजीनियरिंग के छात्रों का 15 दिन का अधिष्ठापन सत्र होगा। यह फैसला हिंदी माध्यम से 12वीं करने वाले छात्रों को अंग्रेजी में आने वाली दिक्कत को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही इंजीनियरिंग में गुणवत्ता सुधार के लिए सप्तरंगी कार्ययोजना शुरू की जा रही है। देहरादून में ग्राफिक एरा विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्त्रबुद्धि ने यह जानकारी दी।

प्रो. सहस्त्रबुद्धि ने कहा कि हिंदी माध्यम से 12वीं करने वाले छात्रों के सामने इंजीनियरिंग में एकाएक पूरा पाठ्यक्रम अंग्रेजी में होता है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पढ़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनकी पढ़ाई का नुकसान होता है। देखा गया है कि पहले सेमेस्टर में उनका प्रदर्शन अंग्रेजी बोर्डों के छात्रों की तुलना में फीका रहता है। इसलिए एआईसीटीई ने नए सत्र से 15 दिवसीय अधिष्ठापन (इंडक्शन) कार्यक्रम लागू कर दिया है।

इसके तहत दाखिले के 15 दिन तक कोई पढ़ाई नहीं होगी। इस दौरान हिंदी माध्यम से पढ़कर आए छात्रों को भाषा सुधार, खेलकूद, परिचर्चा जैसी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। ताकि वे इसके बाद आसानी से वह सीबीएसई, आईएससी बोर्ड के छात्रों के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकें।

इसके अलावा एआईसीटीई ने इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सप्तरंगी फार्मूला तैयार किया है। इसके तहत इंडस्ट्री लिंकेज, रिसर्च एवं इनोवेशन, हैकाथॅन, एल्युमिनाई को जोड़ना, 24 घंटे छात्रों के लिए कॉलेज की लैब खुली रखना, खेल सहित सभी गतिविधियों के क्लब बनाना और उन्नत भारत अभियान के तहत गांव-गांव तक इंजीनियरिंग को पहुंचाना शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें