जबकि, छोटी बहन रिया आहूजा एम्स दिल्ली से एमबीबीएस कर रही हैं। प्रगुन ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। उनका सपना भी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने का है। प्रगुन अद्भुत प्रतिभा के धनी रहे हैं। वह नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के भी स्कॉलर हैं।
प्रगुन ने देहरादून में अविरल क्लासेज से स्टडी मैटेरियल लिया था। उनका कहना है कि रेगुलर स्टडी बेहद जरूरी है। प्रगुन के पिता डॉ. संदीप आहूजा का कहना है कि डॉक्टरी सामाजिक सेवा का काम है। इसलिए वह चाहते हैं कि उनके बच्चे भी इस दिशा में आगे बढ़ें।
सक्सेस मंत्रा : नीट में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसके लिए आपको रेगुलर स्टडी हर हाल में करनी होगी।
रिपोर्ट कार्ड
फिजिक्स : 160 अंक
केमिस्ट्री : 170 अंक
बायोलॉजी : 330 अंक