देहरादून के ऋतिक चौहान ने नीट में ऑल इंडिया 317 रैंक हासिल कर उत्तराखंड टॉप किया है। इससे पहले वह जिपमर व एम्स की प्रवेश परीक्षा में भी वह उत्तराखंड टॉप कर चुके हैं।
शुक्रवार को नीट के परिणाम जारी किए गए जिसमें पंजाब के नवदीपसिंह टॉपर बने हैँ। मध्य प्रदेश के अर्चित गुप्ता दूसरे व मनीष मूलचंदानी तीसरे स्थान पर रहे हैं। हरियाणा के कनिश पायल सातवें स्थान पर हैं।
कुल 6,11,539 ने नीट में क्वालीफाई किया है। नीट में मेडिकल सीटों के लिए कुल 1138890 आवेदन थे, जिनमें से दस लाख ने परीक्षा दी थी। आवेदकों की संख्या में गत वर्ष के मुकाबले 139 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
जबकि लड़कों के मुकाबले 12.72 फीसदी ज्यादा लड़कियों ने परीक्षा दी थी। करीब इसी अनुपात में क्वालीफाई करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है।