फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2017 : 317 रैंक पाकर देहरादून के ऋतिक चौहान बने स्टेट टॉपर

Fri, 23 Jun 2017 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
hritik
विज्ञापन
देहरादून के ऋतिक चौहान ने नीट में ऑल इंडिया 317 रैंक हासिल कर उत्तराखंड टॉप किया है। इससे पहले वह जिपमर व एम्स की प्रवेश परीक्षा में भी वह उत्तराखंड टॉप कर चुके हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को नीट के परिणाम जारी किए गए जिसमें पंजाब के नवदीपसिंह टॉपर बने हैँ। मध्य प्रदेश के अर्चित गुप्ता दूसरे व मनीष मूलचंदानी तीसरे स्थान पर रहे हैं। हरियाणा के कनिश पायल सातवें स्थान पर हैं।

कुल 6,11,539 ने नीट में क्वालीफाई किया है। नीट में मेडिकल सीटों के लिए कुल 1138890 आवेदन थे, जिनमें से दस लाख ने परीक्षा दी थी। आवेदकों की संख्या में गत वर्ष के मुकाबले 139 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


जबकि लड़कों के मुकाबले 12.72 फीसदी ज्यादा लड़कियों ने परीक्षा दी थी। करीब इसी अनुपात में क्वालीफाई करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है।

 
विज्ञापन

तीन परिक्षाओं में किया उत्तराखंड टॉप

NEET - फोटो : amarujala
एमबीबीएस दाखिलों के लिए हुई एम्स की प्रवेश परीक्षा परिणा में भी ऋतिक ने 55वीं रैंक हालिस कर उत्तराखंड टॉप किया है।

इतना ही नहीं जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भी ऋतिक चौहान ने ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल की है। 

ऋतिक चौहान ने जिपमर में बायोलॉजी में 98.91 परसेंटाइल, भौतिक विज्ञान में 99.98 परसेंटाइल और रसायन विज्ञान में 99.97 परसेंटाइल के अलावा अंग्रेजी में 57.55 परसेंटाइल व रीजनिंग में 79 परसेंटाइल हासिल किया है। उन्होंने गत वर्ष सेंट थॉमस स्कूल से 12वीं पास की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें