फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट 2019 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ध्यान दें, अब से सुबह नहीं इस समय होगी परीक्षा

Fri, 02 Nov 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
exam
विज्ञापन

मेडिकल, आयुष, वेटरेनरी दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन अब से सुबह नहीं किया जाएगा। पहली बार यह परीक्षा सुबह के बजाय दोपहर की पाली में कराई जाएगी। नीट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई।

विज्ञापन

इस बार नीट का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कराया जा रहा है। एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नीट का आयोजन देशभर में पांच मई को कराया जाएगा। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।

एनटीए के मुताबिक सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 1400 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 750 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षा 720 अंकों की ही होगी।

Trending Videos

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 30 नवंबर 2018
फीस जमा कराने की अंतिम तिथि : 01 दिसंबर 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 15 अप्रैल 2019
परीक्षा की तिथि : 05 मई 2019
परिणाम जारी होने की तिथि : 05 जून 2019
विज्ञापन

आधा घंटे पहले बंद हो जाएगी एंट्री

नीट यूजी प्रवेश परीक्षा में परीक्षा केंद्र के दरवाजे आधा घंटा पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्र के भीतर 1:15 बजे से बैठाने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। परीक्षा विशेषज्ञ वीआर क्लासेज के वैभव राय का कहना है कि निश्चित तौर पर अभ्यर्थियों के लिए दोपहर का समय फायदेमंद साबित होगा।
 
उत्तराखंड में यहां होगी परीक्षा
देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की

यहां करें आवेदन : www.ntaneet.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें