एमबीबीएस के बाद एमडी, एमएस दाखिले की नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पीजी परीक्षा छह जनवरी को होगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने एमसीक्यू आधारित परीक्षाओं का शिड्यूल जारी कर दिया है।
एमडीएस दाखिलों के लिए नीट एमडीएस परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2018 को होगा जबकि नीट पीजी का आयोजन छह जनवरी 2019 को किया जाएगा। नीट पीजी 2019 और नीट एमडीएस 2019 का आयोजन एक एक दिन में एक ही सत्र में किया जाएगा। दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। दोनों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर में शुरू होने जा रही है।