फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की ‘आंसर की’ जारी, छह अगस्त तक चैलेंज का मौका

Fri, 05 Aug 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले की कॉमन प्रवेश परीक्षाओं नीट-1 और नीट-2 की आंसर की जारी हो गई है। नीट-1 का आयोजन एक मई 2016 और नीट-2 का आयोजन 24 जुलाई 2016 को हुआ था। अभ्यर्थी इसमें दिए गए प्रश्नों और उनके उत्तरों को चैलेंज कर सकते हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीएसई की ओर से नीट-1 और नीट-2 का आयोजन कराया गया था। नीट-1 में शामिल अभ्यर्थियों से बचे अभ्यर्थियों ने नीट-2 में हिस्सा लिया था। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो केवल नीट-1 में बैठे थे और तमाम अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जो केवल नीट-2 में शामिल हुए थे।

दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आंसर की वेबसाइट पर जारी हो गई है। अभ्यर्थी छह अगस्त तक आंसर की देख सकते हैं और छह अगस्त शाम पांच बजे तक इसे चैलेंज भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


यहां देखें आंसर की :  www.aipmt.nic.in

चैलेंज करने के लिए अभ्यर्थी को प्रति चुनौती 1000 रुपये अदा करने होंगे। अगर उनका चैलेंज सही पाया गया तो पैसा वापस कर दिया जाएगा और सही न पाया गया तो पैसा नहीं लौटाया जाएगा। सीबीएसई 17 अगस्त को नीट-1 और नीट-2 का एक साथ परिणाम जारी कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें