फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आठ श्रेणियों में मिलेगा नैक ग्रेड, देशभर में लागू नया पैटर्न

Mon, 29 Aug 2016 09:40 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
student - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अगर आप किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नैक का ए++ ग्रेड देखें तो हैरान न हों। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) का ग्रेडिंग पैटर्न बदल दिया है।
विज्ञापन


इसके तहत अब चार के बजाय संस्थानों को आठ श्रेणियों में ग्रेडिंग दी जाएगी। पहले से ग्रेड प्राप्त संस्थानों की वैद्यता तक उनकी ग्रेडिंग पुराने पैटर्न की मान्य होगी। अभी तक नैक की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों में 3.01 से ऊपर सीजीपीए पर ए ग्रेड दिया जाता था।

एक जुलाई 2016 के बाद से सभी संस्थानों को इससे ऊपर भी ए+ और ए++ ग्रेड दिए जाएंगे। पहले 1.00 से कम सीजीपीए पर डी ग्रेड, 1.01 से 2.00 तक सी ग्रेड, 2.01 से 3.00 सीजीपीए तक बी ग्रेड और 3.01 सीजीपीए से ऊपर ए ग्रेड दिया जाता था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत केवल उन्हीं संस्थानों को यूजीसी से ग्रांट मिलती है, जो कि नैक एक्रिडिएटिड होते हैं। इस संबंध में यूजीसी ने सर्कुलर जारी कर दिया है।

अब कितने सीजीपीए पर कौन सा ग्रेड
सीजीपीए ---- ग्रेड
3.76-4.00 - ए ++
3.51-3.76 - ए +
3.01-3.50 - ए
2.76-3.00 - बी ++
2.51-2.75 - बी +
2.01-2.50 - बी
1.51-2.00 - सी
1.50 से कम - डी(एक्रिडिएटिड नहीं)

क्या होता है नैक ग्रेड
नैक, यूजीसी का ही हिस्सा है। इस संस्था की जिम्मेदारी देशभर के विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, निजी संस्थानों में गुणवत्ता को परखकर ग्रेड देना है। इसके लिए शिक्षण संस्थान अपने स्तर से प्राथमिक तैयारियां पूरी करने के बाद नैक ग्रेडिंग के लिए आवेदन करते हैं।

इसके बाद नैक की ओर से टीम संस्थान का निरीक्षण करती है। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में शिक्षण सुविधाएं, रिजल्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, माहौल सहित हर जरूरी बात की जानकारी ली जाती है। इस आधार पर नैक की यह टीम अपनी रिपोर्ट जमा करती है। इससे कॉलेज को सीजीपीए दिया जाता है, जिसके आधार पर ग्रेड जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें