फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीयू की बीटेक काउंसिलिंग पर हाईकोर्ट नैनीताल की रोक

Sun, 31 Jul 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की दूसरे चरण की बीटेक काउंसिलिंग पर हाईकोर्ट की रोक लग गई है।
विज्ञापन


यह आदेश तकनीकी विवि को उस वक्त मिला, जब विवि सीट आवंटन की तैयारी में जुटा था। रविवार को विवि ने इस वजह से सीटों का आवंटन रोक दिया। एक अभ्यर्थी की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका पर कोर्ट ने रोक लगाई है।

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की बीटेक दाखिलों की दूसरे चरण की काउंसिलिंग के तहत रविवार को सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। प्रक्रिया से ठीक पहले विवि को एक ऑर्डर प्राप्त हुआ, जिसमें एक अभ्यर्थी की याचिका के आधार पर बीटेक काउंसिलिंग पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन


विवि ने आदेश का पालन करते हुए सीट आवंटन रोक दिया। छात्रों का सूनापन झेल रहे तकनीकी विवि में बीटेक बुरे हालात से जूझ रहा है। पहले चरण में करीब 1273 दाखिले होने के बाद दूसरे चरण के लिए करीब 300 नए छात्र ही काउंसिलिंग में आए। पुराने सीट प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ कुल मिलाकर दूसरे चरण के लिए 2568 छात्रों ने च्वाइस लॉक की है।
विज्ञापन


तकनीकी विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुक्रम में रोक लगाई गई है। अब यूटीयू की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा। इसके बाद जो भी न्यायालय का आदेश होगा, उसका पूर्ण पालन किया जाएगा। दूसरे चरण के तहत 31 को सीट आवंटन के बाद एक से पांच अगस्त के बीच दाखिले किए जाने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें