फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों की हाजिरी सीधे दिल्ली में

Sat, 04 Feb 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देश के मेडिकल कॉलेजों में होने वाले फैकल्टी के फर्जीवाड़े पर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने बड़ा वार किया है।
विज्ञापन


एमसीआई अब देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी लेगा। इसके लिए कॉलेजों में आधार लिंक बायोमीट्रिक हाजिरी के आदेश जारी हुए हैं।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि एमसीआई ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों के लिए यह आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सभी कॉलेजों की बायोमीट्रिक हाजिरी होगी, जो कि आधार कार्ड से लिंक होगी। आधार से लिंक होने की वजह से एक टीचर केवल एक मेडिकल कॉलेज में ही हाजिरी दे सकेगा।
विज्ञापन


हर दिन सुबह जैसे ही टीचर बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएगा तुरंत उसकी डिटेल एमसीआई के सर्वर पर पहुंच जाएगी। एमसीआई ने देशभर के कॉलेजों को इंटरनेट के माध्यम से कनेक्ट किया है। पहली बार ऐसा फैसला लिया गया है, जिससे देश के उन मेडिकल कॉलेजों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा जो कि केवल एमसीआई के निरीक्षण के समय ही बाहर से फैकल्टी लाकर खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन


दून मेडिकल कॉलेज में लगी बायोमीट्रिक
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में तीन और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन बायोमीट्रिक मशीनें लग गई हैं। डॉ. रंगील सिंह रैना को दून मेडिकल कॉलेज में बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें