फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Tue, 14 Mar 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई) मेंस के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। अभ्यर्थी जेईई की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ बतानी होगी।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन देशभर में दो अप्रैल 2017 को किया जाएगा। इसके अलावा जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन आठ व नौ अप्रैल 2017 को होगा। दोनों ही परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

इसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले जेईई मेंस की वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर नीचे की ओर से ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड ऑफ जेईई मेन -2017’ पर क्लिक करें। इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन करें। यह फीड करते ही आप वेबसाइट पर लॉगइन हो जाएंगे। आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा। इसके डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप्लीकेशन नंबर भूल जाएं तो ऐसे निकालें एडमिट कार्ड

- फोटो : demo pic

जेईई मेन की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां दाईं ओर नीचे फॉर्गेट एप्लीकेशन नंबर का विकल्प मिलेगा।

इस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, माता का नाम, पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी, सिक्योरिटी पिन एंटर करें। इसके बाद आपका एप्लीकेशन नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसके आधार पर लॉगइन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह है वेबसाइट : www.jeemain.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें