बीटेक, बीएससी के बाद एमटेक, एमएससी, डायरेक्ट पीएचडी में दाखिले के लिए होने वाले ग्रेजुएशन एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग(गेट) के लिए एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी मद्रास की ओर से कराया जा रहा है। परीक्षा 24 विषयों में आयोजित होगी, जिसमें पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विषय भी शामिल है।
देश के तमाम आईआईटी के अलावा आईआईएससी बैंगलोर में ग्रेजुएशन कोर्स के बाद पीजी कोर्स में एडमिशन गेट स्कोर के आधार पर मिलता है। इसके अलावा गेट स्कोर के आधार पर आईआईएससी बैंगलोर में एडमिशन होने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से विशेष वित्तीय सहायता भी दी जाती है।
बीते कुछ वर्षों से इंडियन ऑयल, ओएनजीसी और नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन जैसी कंपनियों में गेट स्कोर के आधार पर भर्ती होने लगी है। यह युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर है। उत्तराखंड में यह परीक्षा देहरादून और हल्द्वानी में आयोजित होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 1 सितंबर 2018
आवेदन की अंतिम तिथि : 21 सितंबर 2018
परीक्षा केंद्र का विकल्प बदलने की तिथि : 16 नवंबर 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : चार जनवरी 2019
गेट ऑनलाइन एग्जाम की तिथि : दो, तीन, नौ, दस फरवरी 2019