फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव से पहले सीएम ने छात्रों को दिया बड़ा तोहफा, फ्री में मिलेगा इंटरनेट

Mon, 29 Aug 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वाई-फाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड में कॉलेजों के छात्रसंघ चुनावों के मौसम में एनएसयूआई ने सभी कॉलेजों के परिसर फ्री वाईफाई जोन बनाने की सीएम से मांग की तो उनकी मांग पूरी हो गई।
विज्ञापन


सीएम ने सभी परिसरों को वाईफाई फ्री करने का आदेश जारी कर दिया। संगठन का कहना है कि वह छात्र हितों में सदैव सरकार और विश्वविद्यालयों से काम कराते रहेंगे।

डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद प्रत्याशी आयुष गुप्ता के नेतृत्व में सभी कॉलेजों के छात्र संघ चुनावों में जोर आजमाईश कर रहे छात्र नेता शनिवार की देर रात सीएम हरीश रावत से मिले। उन्होंने सीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि छात्र हित में सभी कॉलेजों के कैंपस में वाईफाई फ्री किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाईफाई जोन बनाने का आदेश जारी

- फोटो : demo pic
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान ने बताया कि सीएम ने उनकी मांग मानते हुए सभी कॉलेज परिसरों में फ्री वाईफाई जोन बनाने का आदेश जारी कर दिया। डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष प्रत्याशी आयुष गुप्ता ने कहा कि डीएवी में बीते नौ साल से हालात बदतर होते चले गए हैं। ऐसे में उनका संगठन छात्र हितों के लिए तत्पर है।

अब छात्र अपनी जरूरत के सभी नोट्स कॉलेज परिसर में बैठकर ऑनलाइन भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा एमकेपी पीजी कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज और डीबीएस पीजी कॉलेज में भी फ्री वाईफाई जोन होगा। हालांकि यहां यह बात भी अहम है कि एसजीआरआर कॉलेज में पहले से ही फ्री वाईफाई चल रहा है। 

मंगलवार को दो कॉलेजों में चुनाव
मंगलवार को राजधानी के एमकेपी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होंगे। दोनों ही कॉलेजों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में सोमवार को दोपहर बाद सभी बूथ बना दिए जाएंगे। एमकेपी में भी बैलेट बॉक्स तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें