फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBS में लगातार दूसरी बार NSUI का परचम, सौरव बने अध्यक्ष

Fri, 02 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सौरव की जीत पर जश्न मनाती एनएसयूआई - फोटो : AnilDogra
विज्ञापन
देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने कब्जा जमाया है। एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव गुलेरिया ने एबीवीपी के रोहन जोशी को 20 मतों के अंतर से हरा दिया। एनएसयूआई ने कॉलेज में तीन पद कब्जाए जबकि एबीवीपी का सूपड़ा साफ हो गया। उधर, महासचिव पद पर महज तीन वोट का अंतर होने के कारण विवाद खड़ा हो गया। इस पद के लिए शुक्रवार को दोबारा मतगणना होगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए डीबीएस कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह साढ़े आठ बजे मतदान शुरू होते ही बड़ी संख्या में छात्र वोट के लिए पहुंचने लगे। डेढ़ बजे मतदान की समाप्ति तक 67 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतगणना में सर्वाधिक 651 मत पाने वाले सौरव गुलेरिया को अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किया गया। जबकि एबीवीपी के रोहन 631 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं एसयूआई के बागी रजत बेंजवाल चुनाव का रुख नहीं बदल सके। हालांकि रजत ने 417 वोट पाकर अप‌नी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव पर दोबारा होगी मतगणना, एबीवीपी खाली हाथ

dbs student union election - फोटो : AmarUjala
गत वर्ष के दो पदों के मुकाबले इस साल एबीवीपी को एक भी पद हाथ नहीं लगा। महासचिव पद पर विकास ग्रुप और एनएसयूआई के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। विकास ग्रुप के प्रत्याशी प्रवेश परमार ने एनएसयूआई के प्रत्याशी आकाश गौड़ को तीन वोट से हराया, जिस पर हंगामा हो गया। फिलहाल इस पद का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। शुक्रवार की शाम कॉलेज में इस पद के लिए दोबारा मतगणना होगी।

यह है डीबीएस का छात्रसंघ
अध्यक्ष : सौरव गुलेरिया
उपाध्यक्ष : प्रीति नेगी
महासचिव : रिजल्ट लंबित
विवि प्रतिनिधि : आयुष वालिया
कोषाध्यक्ष : नेहा चौहान
सहसचिव : अजय सिंह बिष्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें