फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 जुलाई को होगी सीटीईटी की परीक्षा, यहां देखें कैलकुलेशन शीट...

Sat, 12 Jan 2019 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
exam
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन सात जुलाई को किया जाएगा। सीबीएसई ने इसकी तिथि जारी कर दी है। जल्द ही इसकी विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से सीटीईटी के दो पेपर कराए जाते हैं। पहला पेपर-1 कक्षा एक से पांच तक शिक्षण की पात्रता के लिए होगा। दूसरा पेपर-2 कक्षा छह से आठ तक शिक्षण की पात्रता के लिए होगा। पात्रता की यह काफी मुश्किल परीक्षा मानी जाती है।

इस साल पेपर-1 का रिजल्ट 17 प्रतिशत और पेपर-2 का रिजल्ट 15 प्रतिशत रहा है। सीबीएसई की ओर से जल्द ही सीटीईटी की अधिसूचना जारी की जाएगी। इस परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं। आरक्षित वर्ग के लिए यह क्राइटेरिया 55 प्रतिशत अंकों का है। 
विज्ञापन


सीटीईटी की कैलकुलेशन शीट देखें
अगर आप सीटीईटी 2018 की कैलकुलेशन सीट देखना चाहते हैं तो बोर्ड ने पहली बार यह मौका दिया है। इसके तहत आपको सात फरवरी से पहले आवेदन करना होगा। आवेदन का शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। उन्हें कैलकुलेशन शीट के साथ ही ओएमआर शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी। जो अभ्यर्थी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन कर चुके हैं, उन्हें भी 500 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन में रोल नंबर, नाम, पता लिखना होगा। अपने ड्राफ्ट के पीछे भी रोल नंबर और नाम, पता लिखना जरूरी है। यह आवेदन सीटीईटी यूनिट, सीबीएसई, पीएस 1-2, आईपी एक्सटेंशन, पटपड़गंज, दिल्ली, 110092 पर भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें