केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए 22 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे हैं।
परीक्षा का आयोजन देशभर में 16 सितंबर को होगा। लंबे अंतराल के बाद सीबीएसई ने सीटीईटी की प्रक्रिया शुरू की है। यह 11वीं पात्रता परीक्षा होगी और जल्द ही इसकी विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।
सीबीएसई हर साल शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराता है। यह परीक्षा सीबीएसई के स्कूलों में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए आयोजित होती आई है, लेकिन काफी समय से पात्रता परीक्षा अटकी हुई थी। इस साल सीबीएसई ने इसकी तिथि जारी कर दी है। बोर्ड के मुताबिक, 22 जून से अभ्यर्थी सीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई होगी जबकि 21 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे तक परीक्षा का शुल्क जमा कराया जा सकता है। बोर्ड इस बार सीटीईटी का आयोजन देश के 92 शहरों में कराएगा। अभी तक सीबीएसई 10 सीटीईटी करा चुका है। यह 11वीं परीक्षा होगी। सीबीएसई की ओर से इस परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन 12 जून को जारी कर दिया जाएगा।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.ctet.nic.in