फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2018 की आंसर की के साथ जारी हुआ स्कोर कार्ड, यहां कर सकते हैं चैक

Tue, 15 May 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
answer key
विज्ञापन

विधि दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा क्लैट की आंसर की मंगलवार की शाम जारी हो गई। इसके साथ ही परीक्षा आयोजक विधि विवि कोच्चि ने अभ्यर्थियों को स्कोर कार्ड भी जारी किया है।

विज्ञापन


अपने उत्तरों का मिलान करने के बाद अभ्यर्थी इस आंसर की को चैलेंज भी कर सकते हैं। आप आंसर की : www.clat.ac.in वेबसाइट पर देख सकते हैं। 13 मई को देशभर में क्लैट का आयोजन हुआ था। परीक्षा में नए यूजर इंटरफेस और सर्वर की समस्या की वजह से अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
 

विज्ञापन

website
मंगलवार की शाम क्लैट की आंसर की वेबसाइट पर जारी हो गई। इस आंसर की को 18 मई तक चैलेंज किया जा सकता है। चैलेंज करने के लिए क्लैट की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, पासवर्ड, एग्जाम डेट फीड करनी होगी। इसके आधार पर लॉगिन हो जाएगा।

इसके बाद अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड/आंसर की देख सकते हैं। यहीं ऑनलाइन चैलेंज भी किया जा सकता है। चैलेंज करने के लिए उस सवाल व उसके जवाब के प्रमाण भी उपलब्ध कराने होंगे। सभी आपत्तियों की सुनवाई के बाद क्लैट का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें