मंगलवार की शाम क्लैट की आंसर की वेबसाइट पर जारी हो गई। इस आंसर की को 18 मई तक चैलेंज किया जा सकता है। चैलेंज करने के लिए क्लैट की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, पासवर्ड, एग्जाम डेट फीड करनी होगी। इसके आधार पर लॉगिन हो जाएगा।
इसके बाद अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड/आंसर की देख सकते हैं। यहीं ऑनलाइन चैलेंज भी किया जा सकता है। चैलेंज करने के लिए उस सवाल व उसके जवाब के प्रमाण भी उपलब्ध कराने होंगे। सभी आपत्तियों की सुनवाई के बाद क्लैट का रिजल्ट जारी किया जाएगा।