फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE देहरादून का दायरा घटा, यूपी के आठ जिले अलग

Sat, 20 Aug 2016 10:59 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
himachal pradesh state education regulatory commission - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के देहरादून रीजन का दायरा कम कर दिया गया है। बोर्ड ने दून रीजन के आठ जिलों के 238 स्कूलों को यहां से हटाकर वापस सीबीएसई इलाहाबाद रीजन से जोड़ दिया है। लंबे समय से इन जिलों से घर वापसी की मांग उठ रही थी। शुक्रवार को सीबीएसई के ज्वाइंट सेक्रेटरी ने इसके आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


सीबीएसई ने दिसंबर 2013 में इलाहाबाद रीजन को दो हिस्सों में बांटते हुए देहरादून में नया रीजन बनाया था। इसमें पूरे उत्तराखंड के अलावा यूपी के 23 जिलों के कुल 1708 स्कूल जुड़े हुए थे। कुछ दिन सामान्य चलने के बाद यूपी के कई जिलों के सांसद और विधायकों ने अपने स्कूलों को वापस इलाहाबाद रीजन से जोड़ने की मांग उठानी शुरू कर दी।

उनका कहना था कि देहरादून दूर होने की वजह से उनके स्कूलों और यहां पढ़ने वाले छात्रों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मामले में वर्ष 2014 में सीबीएसई रीजनल कार्यालय की रिस्ट्रक्चरिंग पर काम शुरू हुआ। शुक्रवार को सीबीएसई के संयुक्त सचिव (प्रशासन एवं विधि) रनवीर सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही सीबीएसई देहरादून का दायरा भी कम हो गया है। अब सीबीएसई देहरादून से पूरे उत्तराखंड के अलावा यूपी के 15 जिलों के स्कूल संबद्ध रहेंगे। स्कूलों की संख्या भी अब 1708 से घटकर 1470 पर आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के यह जिले अब दून रीजन में
सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर, जेपी नगर, गौतम बुद्ध नगर, बदायूं और संभल।

किस जिले के कितने स्कूल वापस हुए
जिले का नाम- वापस हुए स्कूल
मथुरा- 64 
बरेली- 48
शाहजहांपुर- 25
कासगंज व एटा- 18
हाथरस- 18
अलीगढ़- 50
पीलीभीत- 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें