फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE के इस बदलाव से बिगड़ेगा बजट, अभिभावक होंगे परेशान

Tue, 13 Sep 2016 02:50 PM IST
नवीन सक्सेना/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन
पब्लिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों की जेब पर फिर से अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की फीस बढ़ा दी है। इसमें कक्षा 9 एवं 11वीं में होने वाले छात्र-छात्राओं की रजिस्ट्रेशन फीस के अलावा एग्जाम फीस में भी बढ़ोतरी की गई है।

बोर्ड एग्जाम की प्रति विषय फीस 120 से बढ़ाकर 150 रुपए कर दी गई है। इस वजह से बोर्ड परीक्षार्थियों की फीस में डेढ़ सौ से दो सौ रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों की फीस की विभिन्न मदों में इस सत्र से बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है।

शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
बोर्ड के नए आदेश के तहत अब कक्षा नौ एवं 11वीं के विद्यार्थियों से रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए के स्थान पर 150 रुपए ली जाएगी। दसवीं की बोर्ड बेस्ड एग्जाम फीस 120 रुपए के स्थान पर विद्यार्थियों को 150 रुपए प्रति विषय के हिसाब से जमा करनी होगी। 

यानी कि दसवीं के विद्यार्थियों को प्रति विषय 150 के हिसाब से 750 रुपए एग्जाम फीस जमा करनी होगी। इस बार से स्कूल बेस्ड एग्जाम फीस भी 100 रुपए प्रति विषय के हिसाब से प्रत्येक छात्र को पांच सौ रुपये जमा करनी होगी।

इसी तरह 11वीं में रजिस्ट्रेशन की फीस 100 रुपए के स्थान पर 150 रुपए विद्यार्थियों को देनी होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड एग्जाम फीस प्रति विषय 120 रुपए के स्थान पर 150 रुपए प्रति विषय के हिसाब से जमा करनी है। जबकि 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा की फीस दोगुनी अदा करनी होगी।
विज्ञापन

बोर्ड इन मदों पर बढ़ा दी फीस

k
बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा फीस 40 रुपए से बढ़ाकर 80 रुपए कर दी है। इस तरह 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थी जो कि साइंस के हैं उन्हें करीब 1050 रुपए एग्जाम फीस जमा करनी होगी। जबकि बिना प्रयोगात्मक परीक्षा वाले विद्यार्थी की एग्जाम फीस कम होगी।

बोर्ड मुख्यालय से फीस बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन पहली सितंबर को होने के बाद सीबीएसई के देहरादून रीजन के संयुक्त सचिव एवं क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की ओर से बोर्ड से संबद्ध सभी पब्लिक स्कूलों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बोर्ड ने पब्लिक स्कूलों के 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन की तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित की है, लेकिन अभी बोर्ड एग्जाम फार्म भरने की कोई तिथि घोषित नहीं हुई है। बोर्ड एग्जाम फार्म भी अक्तूबर तक भरे जाने हैं। स्कूलों को बोर्ड एग्जाम फीस के साथ 10 हजार रुपए स्पोर्ट्स फीस भी बोर्ड को देनी होगी।

बोर्ड की ओर से बढ़ी अन्य फीसें
- माइग्रेशन फीस 100 से बढ़ाकर 250 रुपए की
- डुप्लीकेट डाक्यूमेंट निकालने पर 250 रुपए फीस देनी होगी। एक से पांच वर्ष के 500 रुपए, पांच से 10 वर्ष तक 1000 रुपए, दस से 20 वर्ष की अवधि के लिए फीस 2000 रुपए जमा करने होंगे।
- बोर्ड बेस्ड से स्कूल बेस्ड एग्जाम में चेंज कराने की फीस 1000 देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें