फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार फरवरी में होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं, 10वीं के छात्रों को मिल सकती है यह खास सुविधा

Fri, 28 Sep 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
board exam - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

इस बार सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से ही शुरू हो जाएंगी। सीबीएसई ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। बताया है कि फरवरी से स्किल एजुकेशन के सभी विषयों की परीक्षाएं शुरू होंगी। मार्च में मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 12वीं में 40 और 10वीं में 15 स्किल से जुड़े विषयों की परीक्षाएं 15 फरवरी तक संपन्न करा ली जाएंगी। इसके बाद मार्च के पहले सप्ताह में मुख्य विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

बोर्ड जल्द ही परीक्षा की तिथि जारी करेगा। सीबीएसई ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव का फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को कहा था कि वह दाखिले के लिए सीबीएसई रिजल्ट, पुनर्मूल्यांकन के परिणामों और कटऑफ  की तिथियों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

10वीं में मिल सकता है दो पेपर का विकल्प

ताकि छात्रों को दाखिले के लिए किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। सीबीएसई की ओर से 10वीं, 12वीं में कुल 240 विषय पढ़ाए जाते हैं। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

10वीं में मिल सकता है दो पेपर का विकल्प
सीबीएसई की ओर से इस बार से छात्रों को 10वीं मैथ्स में दो पेपर का विकल्प मिल सकता है। एक विकल्प हायर लेवल मैथ्स का होगा और दूसरा विकल्प स्टैंडर्ड लेवल के मैथ्स का होगा। छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरते वक्त ही इनमें से कोई एक विकल्प चुनना होगा।

जो छात्र हायर लेवल का मैथ्स नहीं पढ़ना चाहते, उनके लिए साधारण स्तर का मैथ्स का पेपर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं में यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर होगा। सफल रहा तो नए सत्र से इसे 10वीं के साथ ही 12वीं में भी लागू किया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड ने इसकी घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें