केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) 10वीं में दून रीजन का शनिवार को परिणाम जारी हो गया। लगातार चौथे साल बेटियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। इस साल भी परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
2 of 5
दून रीजन में कुल 98.30 प्रतिशत छात्राएं और 97.10 प्रतिशत छात्र इस साल परीक्षा में पास हुए हैं। दून रीजन का परिणाम गत वर्ष के मुकाबले इस साल करीब दो प्रतिशत बढ़ा है।
विज्ञापन
3 of 5
सीबीएसई देहरादून रीजन से इस साल कुल 1,34,943 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 37,938 छात्रों ने बोर्ड आधारित और 97,005 छात्रों ने स्कूल आधारित पैटर्न पर परीक्षा दी।
4 of 5
cbse 10
इनमें से कुल 1,30,625 छात्र पास हुए। इनमें से 98.30 प्रतिशत छात्राएं और 97.10 प्रतिशत छात्र पास हुए। रीजन में इस साल करीब 14980 छात्रों ने 10 कम्यूलेटिव ग्रेड प्वाइंट ऐवरेज(सीजीपीए) हासिल किया है।
सीबीएसई इस साल केवल पांच रीजन का परिणाम ही जारी कर पाया है। शनिवार को बोर्ड ने इलाहाबाद, चेन्नई, दिल्ली, देहरादून और त्रिवेंद्रम का परिणाम जारी किया है। चंडीगढ़, पटना सहित तमाम रीजन का रिजल्ट रविवार या सोमवार को जारी होगा।