फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के बाद समझ नहीं आ रहा क्या करें तो पढ़ें यह खबर, मिलेगा सही करियर ऑप्शन

Thu, 15 Mar 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

अगर आप 12वीं के बाद दाखिलों की राह देख रहे हैं जेईई मेन या नीट के आवेदन से चूक गए हैं तो आपके पास कई और जगहों पर आवेदन का मौका है। देशभर में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी आप भी आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


क्लैट : विधि दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अगर आप 12वीं के बाद एलएलबी करना चाहते हैं तो इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। क्लैट परीक्षा का आयोजन 13 मई को देशभर में किया जाएगा। आवेदन करने के लिए वेबसाइट : www.clat.ac.in

आईआईएसटी : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी में दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया जेईई एडवांस के माध्यम से होगी। यहां जेईई एडवांस परीक्षा के स्कोर के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। आईआईएसटी में बीटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बीटेक एवियोनिक और पांच वर्षीय बीटेक-एमटेक ड्यूल डिग्री कोर्स में दाखिले का मौका मिलेगा। आईआईएसटी की ओर से पूरी जानकारी दो मई को जारी की जाएगी। 
विज्ञापन

यह है वेबसाइट : www.iist.ac.in

आईआईएससी : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में भी 12वीं के बाद बीटेक करने का अवसर है। यहां दाखिले के लिए जेईई एडवांस और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना का स्कोर होना जरूरी है। फिलहाल, पंजीकरण 30 अप्रैल तक करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद जेईई एडवांस परीक्षा के स्कोर के आधार पर आगे की दाखिला प्रक्रिया होगी। 
यह है वेबसाइट : www.iisc.ac.in
 

Trending Videos
विज्ञापन

जल्द ही जारी होंगे नोटिफिकेशन

graduating students
आईएमयू : इंडियन मेरिटाइम यूनिवर्सिटी में दाखिलों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट(सीईटी) का आयोजन होगा। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। इस परीक्षा का आयोजन मई में होगा। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी होगा। 
यह है वेबसाइट : www.imu.edu.in

सीयूसीईटी : सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट(सीयूसीईटी), देश के दस केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आयोजित होता है। इस बार इसकी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 व 29 अप्रैल को होगा। इसके लिए 26 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। इस प्रवेश परीक्षा से बीएससी, पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड एमएससी सहित विभिन्न स्नातक कोर्स में दाखिले का मौका मिलेगा। 
यह है वेबसाइट : www.cucetexam.in

एनसीएचएम जेईई : होटल मैनेजमेंट में कॅरियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। वह देश के राष्ट्रीय स्तर के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में दाखिला ले सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के लिए 11 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 28 अप्रैल को होगी। इससे 21 केंद्रीय होटल मैनेजमेंट संस्थान, 22 राज्यों के होटल मैनेजमेंट संस्थान सहित 14 प्राइवेट होटल मैनेजमेंट संस्थानों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन सहित होटल मैनेजमेंट के बैचलर कोर्स में दाखिला मिलता है। 
यह है वेबसाइट : www.applyadmission.net/nchmjee2018

जिपमर : नीट आवेदन में एमबीबीएस से अगर चूक गए हैं तो जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च(जिपमर) में आवेदन का मौका है। यहां दाखिले की प्रवेश परीक्षा तीन जून को आयोजित होगी। इसके लिए 13 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते  हैं। इस परीक्षा से 200 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला मिलेगा। 
यह है वेबसाइट : www.jipmer.puducherry.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें