फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक के बाद CBSE ने उठाया ये बड़ा कदम, सूत्रों से आई खबर...

Sat, 31 Mar 2018 08:06 AM IST
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा
विज्ञापन

पेपर लीक की खबर के बाद देहरादून के सीबीएसई स्कूलों में कुछ ऐसा हुआ, जिससे हर छात्र और उनके अभिभावक अंजान थे।

विज्ञापन


सीबीएसई स्कूलों में बृहस्पतिवार को कोई परीक्षा तो नहीं थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था आम दिनों के मुकाबले काफी सख्त थी। परीक्षा केंद्र के भीतर जाने वालों को सख्त चेकिंग से गुजरना पड़ा।

केंद्र के भीतर एक गोपनीय कक्ष में कुछ आला अधिकारी कंप्यूटर पर टकटकी लगाए बैठे थे।
 

CBSE 10th English paper
अचानक इलेक्ट्रॉनिक पेपर आया, उसका पासवर्ड सीबीएसई हेड ऑफिस से प्रेषित किया गया। इस पासवर्ड के आधार पर पेपर खुल गया।

गोपनीय रूप से पेपर के प्रिंट निकालकर लिफाफे में रख दिए गए। यह सीबीएसई की परीक्षा नहीं, बल्कि मॉक ड्रिल थी, जिसे पेपर लीक करने वालों के मंसूबों को नाकाम करने की कोशिश के तहत अंजाम दिया गया।

सीबीएसई सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दून सहित देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई ने केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत इलेक्ट्रॉनिक पेपर के हिसाब से अपनी तैयारियों को पुख्ता किया।

 

cbse - फोटो : अमर उजाला
इसमें परीक्षा केंद्रों को फूलप्रूफ बनाया गया था। यहां एंट्री से लेकर भीतर ड्यूटी देने वालों पर भी सख्ती का असर नजर आया।

परीक्षा केंद्र पर एक गोपनीय कक्ष बनाया गया। इस कक्ष में प्रिंटर रखा गया था। जैसे ही बोर्ड से पेपर आया, तुरंत उसकी प्रिंटिंग शुरू की गई। पेपर खुलने तक की पूरी सूचना सीबीएसई हेडक्वार्टर को दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, आधा घंटे के भीतर उस परीक्षा केंद्र में आने वाले छात्रों की संख्या के हिसाब से पेपर प्रिंट कर दिए गए।

 
विज्ञापन

25 अप्रैल तक हो सकती है परीक्षा

सीबीएसई परीक्षा
इन प्रिंट को तुरंत लिफाफों में बंद कर परीक्षा कक्ष तक के लिए सील कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा कक्ष पर पेपर बांटे गए। पूरी प्रक्रिया में मिनट दर मिनट होने वाला अपडेट सीबीएसई हेड ऑफिस को भेजा गया।

इस तरह सीबीएसई की पहली मॉकड्रिल पूरी हुई। माना जा रहा है कि परीक्षा से पहले बोर्ड अभी कुछ और मॉक ड्रिल करा सकता है, ताकि परीक्षा के दिन कोई कोई चूक न हो।

सीबीएसई 10वीं मैथ्स और 12वीं इकोनॉमिक्स का पेपर दोबारा कराएगा। अभी इसकी तिथियां घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह परीक्षाएं 25 अप्रैल से पहले ही हो जाएंगी। देशभर में परीक्षा की तिथियों को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें