गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा गढ़वाल के विभिन्न शहरों में 35 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा सात मई को आयोजित होनी है।
गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. रमा मैखुरी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 14977 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रवेश परीक्षा सात मई को सुबह 8 बजे से 11 बजे तथा 2 बजे से 5 बजे तक दो पारियों में आयोजित की जाएगी।
प्रो. मैखुरी ने बताया प्रवेश परीक्षा के लिए गढ़वाल के विभिन्न शहरों में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक दो दिन में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट में अपलोड कर दिए जाएंगे। छात्र अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउन लोड कर सकते हैं।
जनपदवार परीक्षा केंद्रों की स्थिति
चमोली-5, पौड़ी-6, टिहरी- 3, उत्तरकाशी-4, रुद्रप्रयाग-1, देहरादून-6 व हरिद्वार-8