फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 शहरों में होंगी बीएड की प्रवेश परीक्षा, इस तिथि तक जमां करें आवेदन

Tue, 07 Mar 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि यह प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 20 शहरों में आयोजित कराएगा। 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन के साथ सभी कागजात विवि में भेजने अनिवार्य हैं। इसके बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि ने सोमवार से दो वर्षीय बीएड में दाखिले को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू कर दिए। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का शुल्क 700 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का शुल्क 325 रुपये होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। बकि अगर कोई इंजीनियरिंग वाला छात्र आवेदन करता है तो उसके बीटेक में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह क्राइटेरिया 45 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर होगी प्रवेश परीक्षा

- फोटो : demo pic

गोपेश्वर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, तलवाड़ी, अगस्त्यमुनि, श्रीनगर, पौड़ी, वेदीखाल, जयहरीखाल, कोटद्वार, नैनीडांडा, नई टिहरी, सेंदुल (केमर), उत्तरकाशी, बड़कोट, ऋषिकेश, देहरादून, विकासनगर, रुड़की और हरिद्वार।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2017
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 07 अप्रैल 2017
डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी विवि भेजने की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल 2017
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 07 मई 2017

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.entrance.hnbguerdp.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें