फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस की दूसरी काउंसलिंग 25 से, यहां ले पूरी जानकारी

Sat, 19 Nov 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक कोर्सेज में दाखिलों के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। पीजी कोर्सेज की काउंसलिंग 26 नवंबर और यूजी कोर्सेज के लिए काउंसलिंग 25 और 26 नवंबर को होगी। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने इसकी पूरी सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश में यूएपीएमटी की दूसरे चरण की काउंसलिंग आयुर्वेद विवि के हर्रावाला स्थित मुख्य परिसर की 60 बीएएमएस सीटों और हिमालयीय आयुर्वेदिक कॉलेज, जीवनवाला की 18 बीएएमएस सीटों के लिए की जाएगी। हालांकि क्वाड्रा इंस्टीट्यूट में 30, ओम आयुर्वेदिक महाविद्यालय की 30 और मदरहुड आयुर्वेद कॉलेज की 50 सीटों की मान्यता मिल चुकी है, लेकिन अभी इसकी संबद्धता की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

अगर काउंसलिंग की तिथि तक इनकी प्रक्रिया पूरी हो गई तो इन सीटों को भी शामिल कर लिया जाएगा। साथ ही, उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में 25, हरिद्वार आयुर्वेदिक कॉलेज में 30, शिवालिक इंस्टीट्यूट में 30, परम हिमालयीय होम्योपैथिक कॉलेज में 30 और उत्तराखंड आयु़र्वेद विवि गुरुकुल परिसर में 10 सीटों पर अभी आयुष मंत्रालय की ओर से फैसला आना है। यदि समय रहते यहां भी फैसला आ गया तो यह सीटें भी दूसरे चरण में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग में आने से पहले कर लें ये तैयारी

स्टूडेंट - फोटो : demo pic
काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 25 और 26 नवंबर को सुबह नौ बजे से सुबह 11 बजे तक पंजीकरण कराना होगा और इसके बाद 12 बजे से सीटों का आवंटन शुरू किया जाएगा। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी को सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ हाजिर होना होगा।

काउंसलिंग में शामिल होने के लिए साढ़े तीन हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट वित्त अधिकारी, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि, देहरादून के नाम से बनवाना होगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिल जाएगी, उन्हें तुरंत 25 हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा कराने होंगे। इसके लिए बैंक ड्राफ्ट भी वित्त अधिकारी के नाम से बनेगा।

यहां से लें जानकारी : www.uau.ac.in

एडमिशन लेने के बाद अगर कोई छात्र सीट छोड़ता है तो उसे पूरे कोर्स की पूरी फीस जमा करने के बाद ही विवि से स्थानांतरण प्रमाण पत्र मिल पाएगा। 25 नवंबर को यूएपीएमटी में एक से पांच सौ रैंक तक के अभ्यर्थी और 26 नवंबर को बाकी सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें