फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2800 बीएड छात्रों का दो साल का इंतजार खत्म

Wed, 03 Aug 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आखिरकार दो साल के इंतजार के बाद बीएड के 2800 सौ छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों की वर्ष 2014-15 की बीएड वार्षिक परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पांच अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए विवि ने चिह्नित केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेजने शुरू कर दी है, जबकि नकल विहीन परीक्षा करवाने के लिए पर्यवेक्षक भी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 28 स्ववित्त पोषित कालेजों में वर्ष 2014-15 में बीएड में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षा नहीं हो पाई थी, जिससे 2800 छात्र-छात्राएं विवि एवं कालेजों के चक्कर लगाने को मजबूर थे। शासन ने जून में विवि को अनुमति दी थी।

कांवड़ यात्रा के चलते बदला कार्यक्रम
विवि ने 18 जुलाई से तीन अगस्त तक परीक्षा करवाने का निर्णय लिया था, लेकिन 19 जुलाई से तीन अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर पांच से 23 अगस्त तक 10 केंद्रों पर परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है, जिनमें चमोली जिले के राजकीय इंटर कालेज लंगासू, मुंडोली, राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी, बीएसएम पीजी कालेज रुड़की, स्नातकोत्तर महाविद्यालय विकासनगर, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर देहरादून, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट देहरादून, राजकीय महाविद्यालय डोईवाला और कृषक इंटर कालेज राईसी हरिद्वार में परीक्षाएं संपन्न होगी। विवि ने परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं समेत नकल विहीन परीक्षा करवाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन


इनका है कहना
पांच अगस्त से शुरू होने वाली बीएड मुख्य परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बुधवार तक सभी 10 केंद्रों पर सामग्री पहुंचा दी जाएगी। साथ ही कुलपति के निर्देश पर पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

-दिनेश चंद्र, उप कुलसचिव, श्रीदेव सुमन विवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें