फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 से करें यूएपीएमटी के लिए आवेदन, इस दिन होगा एंट्रेंस एग्जाम

Fri, 14 Jul 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बीएएमएस और बीएचएमएस के दाखिलों के लिए उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट(यूएपीएमटी) के ल‌िए ऑनलाइन आवेदन की तारीख न‌िर्धार‌ित कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके आयोजन प्रदेश में तीन सितंबर को किया जाएगा। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल परीक्षा करीब तीन महीने विलंब से हो रही है।

उत्तराखंड आयुर्वेद विवि की ओर से यूएपीएमटी का आयोजन प्रदेशभर में कराया जाएगा। विवि के कुलसचिव अनूप गक्खड़ ने बताया कि यूएपीएमटी के लिए 15 जुलाई से 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस साल केवल ऑनलाइन आवेदन का ही विकल्प रहेगा। किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन आवेदन की जरूरत नहीं है। प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा तीन सितंबर को होगी। जल्द ही इसका विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

कितनी सीटों पर मौका

लेट ही प्रवेश प्रक्रिया
प्रदेश के आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक कालेजों में इस साल दाखिला प्रक्रिया लेट हो गई है। गत वर्ष यूएपीएमटी के आवेदन 25 फरवरी से शुरू हुए थे और 29 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। इस साल पहले तो तय किया गया था कि सभी दाखिले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) से कए जाएंगे। इसके बाद फैसला बदला गया। इस वजह से पूरी प्रक्रिया में विलंब हो गया है।

कितनी सीटों पर मौका
आयुर्वेद विवि परिसर : 220(हर्रावाला में 60, ऋषिकुल में 60, गुरुकुल में 100 सीटें)
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कालेज : 100(बीएएमएस)
हिमालयीय आयुर्वेदिक कालेज : 60(बीएएमएस)
क्वाड्रा आयुर्वेदिक कालेज : 60 (बीएएमएस)
पदार्था आयुर्वेदिक कालेज : 60(बीएएमएस)
ओम आयुर्वेदिक कालेज एंड हॉस्पिटल : 60(बीएएमएस)
मदरहुड आयुर्वेदिक कालेज : 60(बीएएमएस)
चंदोला होम्योपैथिक कालेज : 60(बीएचएमएस)
परम हिमालय होम्योपैथिक कालेज : 60(बीएचएमएस)

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.uau.ac.in
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें