फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT, NIT के अलावा 12वीं के बाद अब यहां भी दाखिला ले सकते हैं आप

Wed, 12 Apr 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन
12वीं के बाद आईआईटी, एनआईटी जैसे संस्थानों में दाखिले के अलावा एक और विकल्प अभी खुला है।
विज्ञापन


इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) में बैचलर आफ साइंस-मास्टर आफ साइंस(बीएस-एमएस) ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में दाखिले को आवेदन प्रक्रिया 22 मई में शुरू होगी। यहां जेईई एडवांस रैंक होल्डर, केवीपीवाई फेलोशिप वाले छात्रों के अलावा 12वीं पास युवाओं को प्रवेश परीक्षा से एंट्री का मौका दिया जाएगा।

आईआईएसईआर बेरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुर और तिरुपति परिसर में बीएस एमएस की एक हजार सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत चयनितों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून होगी। इन्हें 15 जून को सीट अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य या केंद्रीय बोर्ड के 12वीं के छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून होगी। इनका 25 जून को आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। इसका परिणाम चार जुलाई को जारी होगा। इनका सीट अलॉटमेंट पांच जुलाई को होगा। जेईई के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून होगी।

इन तीन तरीकों से मिलेगा दाखिला
केवीपीवाई चैनल : इसके तहत कैंडिडेट के पास किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की फैलोशिप होनी चाहिए। 2017-18 सत्र तक वैलिड होनी जरूरी है। अलग से कटऑफ क्राइटेरिया भी फॉलो किया जा सकता है।
विज्ञापन

जेईई चैनल : अभ्यर्थी का 12वीं में 60 प्रतिशत अंक और जेईई एडवांस 2016 में अच्छी रैंक होनी चाहिए। यहां भी कटऑफ क्राइटेरिया फॉलो किया जा सकता है।
एससीबी चैनल : उत्तराखंड बोर्ड के लिए 67.9 प्रतिशत अंक, सीबीएसई के लिए 90 प्रतिशत अंक, आईएससी के लिए 92.9 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

यहां होगा ऑनलाइन आवेदन : www.iiseradmission.in

विज्ञान में शोध को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से यह संस्थान चलाए जाते हैं। यहां कोई भी वह 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकता है, जिसने जेईई मेंस या जेईई एडवांस न दिया हो। बस, सीधे 12वीं के स्कोर के आधार पर एंट्री के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा देनी जरूरी है। 
- विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें