फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के साथ पेट्रोलियम यूनि, 51 ने लहराया परचम

Sat, 18 Jun 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बेटियां - फोटो : Getty
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज की ओर से 51 गोद ली हुई बेटियों के लिए समारोह का आयोजन किया गया। बेटियों के शिक्षक और अभिभावकों ने भी समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


यूपीईएस के आसपास के 12 किलोमीटर दायरे के बिधोली, बकारना, अपर कंडोली, पौंधा, डुंगा, मसरास पट्टी, खारा खेत की बेटियों को सपोर्ट करने के लिए विवि ने इन्हें गोद लिया हुआ है। यूपीईएस की इन बेटियों में से एक ने पहला स्थान, पांच छात्राओं ने दूसरा स्थान और सात छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

विवि की सराहनीय पहल
यह सभी बेटियां कक्षा एक से आठ में पढ़ती हैं। इनमें से चार बेटियों ने इस साल दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की है। चार बेटियों ने इस साल 12वीं की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से पास की है। चार बेटियां इन दिनों अपना ग्रेजुएशन कर रही हैं। विवि की ओर से न केवल इन छात्राओं को पढ़ाया जाता है बल्कि इनके व्यक्तित्व विकास के लिए प्रोग्राम भी चलाए जाते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं को साइकिल दी गई। यूनिवर्सिटी के फाउंडर संजय कौल ने समारोह में बेटियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सीईओ उत्पल घोष, चांसलर डॉ. एसजे चोपड़ा, वाइस चांसलर डॉ. श्री हरि, सीनियर डायरेक्टर ऑपरेशंस संजीव और डायरेक्टर एडमिन ब्रिगेडियर एसएस ढिल्लन रिटा. सहित भारी संख्या में अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें