प्रो. पंत ने बताया कि विद्यार्थियों को पंजीकरण शुल्क सिर्फ एक बार ही जमा करना होगा, जिससे प्राप्त पंजीकरण संख्या के आधार पर वे एक से अधिक कैंपस, महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भर सकेंगे। फार्म भरने की अंतिम तारीख एक जुलाई है। विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन भरे गए फार्म की हार्डकॉपी के साथ अंकपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति फार्म भरने के तीन दिनों के अंदर कॉलेज, कैंपस में जमा करनी होगी।
तीन जुलाई के बाद फार्म की हार्डकॉपी कॉलेजों, कैंपसों की ओर से स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रवेशार्थी इंटरनेट से अपलोड किए गए अंकपत्र के आधार पर भी अपना फार्म भरकर जमा कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश के दौरान उनको अपना मूल अंकपत्र आदि प्रमाण पत्र दिखाने होंगे। विवि के ऑनलाइन पोर्टल
www.kunainital.ac.in/ के माध्यम से विद्यार्थी अपना पंजीकरण, प्रवेश फार्म भर सकते हैं।