फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ी, एक अगस्त तक मौका

Fri, 29 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रवेश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष में दाखिलों की तिथि बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रशासन अब प्रथम मेरिट में चयनित छात्रों को एक अगस्त तक एडमिशन का मौका देगा। वहीं एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए शुक्रवार से फॉर्म मिलने शुरू होंगे।
विज्ञापन


डीएवी पीजी कॉलेज में 22 जुलाई को पहली मेरिट जारी होने के बाद 24 जुलाई से बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू हुए थे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि पहले छात्र 28 जुलाई तक एडमिशन ले सकते थे, जिसे छात्रों की मांग पर बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब पहली मेरिट में चयनित छात्र डीएवी में 1 अगस्त 2016 तक एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा कॉलेज में एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष की एडमिशन प्रक्रिया भी शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। छात्र कॉलेज के काउंटर नंबर 6 से मेरिट फॉर्म खरीद सकते हैं। पीजी में भी मेरिट के आधार पर ही एडमिशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें