फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के 2400 छात्रों को बड़ी राहत, दे सकेंगे परीक्षा

Fri, 01 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सभी छात्र परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के सत्र 2014-15 के करीब 2400 बीएड छात्रों को शासन ने बड़ी राहत दी है। लंबे प्रयासों के बाद शासन ने विवि को इन सभी छात्रों की परीक्षा के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि में सत्र 2014-15 में करीब 2400 दाखिले संबद्ध बीएड कॉलेजों में हुए थे। सीटें भरने की हड़बड़ाहट में कॉलेजों ने आरक्षित सीटों पर सामान्य वर्ग के छात्रों को दाखिले कर दिए थे।

बिना प्रवेश परीक्षा भरी थीं सीटें
कॉलेजों से नियमों का पूर्णत: पालने करने के शपथ पत्र लिए जाने के बावजूद कॉलेजों ने सरकारी कोटे की सीटें भी बिना प्रवेश परीक्षा ही भर दी। मामला संज्ञान में आया तो विवि प्रशासन ने परीक्षाएं रोक दी थीं। तब से परीक्षाएं अटकी हुई थीं। कई बार प्रयास किए गए लेकिन कॉलेज अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


इस वजह से सत्र 2014-15 के करीब 2400 छात्रों की परीक्षाएं अटकी हुई थीं। मामले में विवि प्रशासन की ओर से शासन को अवगत कराया गया था। प्रमुख सचिव एस रामास्वामी ने छात्र हित को देखते हुए सभी छात्रों की परीक्षा आयोजित कराने के आदेश श्रीदेव सुमन विवि को जारी कर दिए।

साथ ही कॉलेजों को हिदायत दी गई है कि वह भविष्य में इस तरह की गलती न करें। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने कहा कि मामले की उन्हें अभी जानकारी नहीं है। अगर परीक्षा का फैसला होगा तो वह परीक्षा कराने को तैयार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें