फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास इकलौती बेटियों के लिए मौका, स्कॉलरशिप के लिए करें अप्लाई

Wed, 23 Nov 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं पास इकलौती कन्या संतान (सिंगल गर्ल चाइल्ड) के लिए छात्रवृत्ति को आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की एक हार्डकॉपी सीबीएसई को भी भेजनी होगी।
विज्ञापन


सीबीएसई की वेबसाइट पर इस साल 10वीं पास हर छात्रा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। सीबीएसई के मुताबिक इसकी प्रमुख शर्त यह है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती कन्या संतान होनी चाहिए। गत वर्ष जिन छात्राओं ने इस स्कॉलरशिप का लाभ लिया होगा, उन्हें भी छात्रवृत्ति के रिन्यूअल के लिए आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। इसके बाद 31 दिसंबर तक सीबीएसई में अपने आवेदन की हार्डकॉपी जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

स्कॉलरशिप के लिए ये कर सकते हैं अप्लाई

scholarship - फोटो : अमर उजाला
यह छात्रवृत्ति अधिकतम दो वर्षों तक दी जाती है। इसके तहत प्रतिमाह 500 रुपये की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।

पात्रता
आवेदन करने वाली छात्रा के 10वीं में 60 प्रतिशत यानी 6.2 सीजीपीए या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
छात्रा 11वीं और इसके बाद 12वीं में सीबीएसई से पढ़ रही हो।
एक अकादमिक सत्र में छात्रा की ट्यूशन फीस 1500 रुपये प्रतिमाह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.cbse.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें