नगर निगम के कर अनुभाग की ओर से शहर में भवन कर जमा करवाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि पहले चरण में शहर के 13 स्थान में शिविर लगाने के लिए जिम्मेदारियां दे दी गई है।
चार जनवरी को टर्नर रोड तिलक बाजार, पांच जनवरी को डीएल रोड अंबेडकर भवन, छह जनवरी को धामावाला कालू माल धर्मशाला, नौ जनवरी को राजा रोड कालिका मंदिर अधिवती आश्रम, 10 जनवरी को गोविंदगढ़ राजीव कॉलोनी चौक, 11 जनवरी को बसंत विहार भवानी बालिका इंटर कॉलेज, 12 जनवरी को बसंत विहार ऑफिसर्स क्लब, 15 जनवरी को नेहरू कॉलोनी के ब्रांच ऑफिस चाकसाल नगर, 16 जनवरी को एमडीडीए कॉलोनी इंदिरापुरम, 17 जनवरी को सूरी चौक एमकेपी, 18 जनवरी को माजरा, 19 जनवरी को बल्लूपुर, 22 जनवरी को सहस्त्रधारा चीरो वाली में भवन कर जमा करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
New Year 2024: उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नए साल पर मिल सकती है चार फीसदी डीए की सौगात
शहर में भवन कर शिविरों के आयोजित होने से शहर के भवन करदाता विशेषकर सीनियर सिटीजन को अपना भवन कर जमा करने में सुविधा होगी। इसके साथ ही नगर निगम के टैक्स कलेक्शन में भी वृद्धि होगी।