- पहले दिन अपर कंडौली में लगेगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। विद्युत वितरण खंड मोहनपुर के अधीन विद्युत वितरण उपखंड में सोमवार से शिविर लगाकर बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान किए जाएंगे। पहले दिन कंडौली क्षेत्र के पंचायत घर में शिविर लगेगा। इसी तरह 28 फरवरी तक लगातार अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाए जाएंगे। यहां उपभोक्ताओं के विद्युत बिल, बिल संशोधन, आईडीएफ मीटर बदलने समेत कई समस्याओं का समाधान होगा। अधिकारियों के मुताबिक, 10 फरवरी को सुद्धोवाला के आगंनबाड़ी केंद्र और तुंतोेवाला स्थित भंडारी चक्की में शिविर लगेगा। 11 फरवरी को झाझरा स्थित पंचायती घर और परवल स्थित प्रधान हाउस में शिविर लगेगा। 12 फरवरी को आमवाला स्थित पंचायती घर में, 13 फरवरी को बिधोली स्थित पंचायती घर और शेरपुर स्थित पंचायती घर में शिविर लगेगा। 17 फरवरी को अंबीवाला स्थित पंचायती घर में, 18 फरवरी को उमेदपुर स्थित दुर्गा मंदिर और हसनपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में शिविर लगेगा। 19 फरवरी को सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर, 20 फरवरी को धूलकोट स्थित शिव मंदिर में शिविर लगेगा।