फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों दिव्यांगों को नई उमंग और उत्साह दे गया शिविर

विज्ञापन
हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजत दिव्यांग शिविर के समापन पर आयोजकों को सम्मानित करते मेयर सुनील ?
विज्ञापन
देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल, इनरव्हील क्लब वेस्ट दून, स्वास फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर के अंतिम दिन सैकड़ों दिव्यांगों ने लाभ उठाया। जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी आदि उपकरण निशुल्क वितरित किए। इससे दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। 89 दिव्यांगों ने ऑटो रिफ्लेक्टर हाथ लगवाने के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान कई समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज (लक्ष्मण चौक) में आयोजित शिविर में सोमवार को ऑटो रिफ्लेक्टर हाथ लगाने वाली संस्था की टीम पहुंची। सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कई दिव्यांग पहुंचे। टीम में शामिल सदस्यों ने दिव्यांगों का पंजीकरण कर उनके हाथों का माप लिया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। उसके बाद उन्हें ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, सुनने की मशीन आदि उपलब्ध कराई। शिविर में दंत, नेत्र, शुगर, न्यूरोथैरेपी, एक्यूप्रेशर, फिजियोथैरेपी, आयुर्वेदिक चिकित्सा आदि का भी लाभ उठाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डीएस मान, शिवसेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार, सोनिया आनंद, रविंद्र आनंद, कमल बंसल, लालचंद शर्मा ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री दिगंबर भागवत पुरी, संगीता जैन, सीमा जैन, डॉ. मुकुल, अनीता शर्मा, शशिकांत सिंघल, विक्की गोयल, शैलेंद्र सिंघल, अनुराग गुप्ता, इंदु बालामहेंद्र, कमलेश अग्रवाल, फतेह चंद गर्ग, सतीश बंसल, अमित गोयल, उत्सव, अनुराग आदि उपस्थित रहे।
जल्द लगेंगे ऑटो रिफ्लेक्टर हाथ
शिविर की संयोजिका अनामिका जिंदल ने बताया कि नई दिल्ली से पहुंची जीवन आशा संस्था की चिकित्सक टीम ने दिव्यांगों के हाथों का माप ले लिया है। अब वह जल्द उनके ऑटो रिफ्लेक्टर हाथ लगाएंगे। तीन दिन में 989 दिव्यांगों ने शिविर का लाभ उठाया। सभी को निशुल्क उपकरण, चिकित्सा जांच, दवाइयां उपलब्ध कराई। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी। दिव्यांग पेंशन के लिए भी आवेदन प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन

दो ने की देहदान की घोषणा
शिविर में पहुंचे विशिष्ट अतिथि आचार्य विपिन जोशी ने देहदान की घोषणा की। श्री राम मंदिर के पूर्व सचिव वीरेंद्र शर्मा ने भी संस्था के माध्यम से देहदान की घोषणा की। इस दौरान आचार्य जोशी और वीरेंद्र शर्मा को सम्मानित किया। संजय कुमार गर्ग ने बताया कि अगली बार मूक-बधिरों के लिए शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें