फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। भाजपा शिवालिक ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक सोमवार को शिमला बाईपास सड़क स्थित डांडीपुर-तिपरपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा संगठन की वास्तविक शक्ति जमीनी कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा आपसी समन्वय और संगठनात्मक मजबूती से ही पार्टी को और सशक्त बनाया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवालिक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। इस दौरान मंडल महामंत्री सुनील कश्यप और रमेश कुमार सैनी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री लखन सिंह राणा, मंडल मंत्री सतीश कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें